श्री बदरीनाथ धाम में पहली बार संघ का भव्य पथ संचलन हुआ आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में पहली बार संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र के नेतृत्व में स्वामीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर श्री बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में गणवेशधारी तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, विभाग प्रचारक मनोज, महात्मा अमित दास महाराज, जिला प्रचारक मिथिलेश, अतुल शाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं तीर्थयात्री उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण