जमीन के विवाद में भिड़े दो सगे भाई कोटद्वार पुलिस टीम ने लिया तुरंत संज्ञान
कोटद्वार क्षेत्र के लालपानी में दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में तीखी बहस और हाथापाई पर उतर आए। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। इस सूचना पर चौकी प्रभारी सनेह मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शांति बनाए रखने और दोनों भाइयों को समझाने-बुझाने का भरसक प्रयास किया, परंतु दोनों पक्ष आपसी रंजिश में इतने उलझे हुए थे कि पुलिस की समझाइश के बावजूद झगड़ा व मारपीट करने पर उतारू हो रहे थे। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाया गया लेकिन चौकी पहुँचने के बाद भी दोनों भाइयों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे चौकी परिसर में ही आपस में फिर भिड़ गए। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दोनों भाइयों को धारा-126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दोनों भाईयों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण