कोटद्वार में संदिग्ध रूप से घूम रहे 13 व्यक्तियों का सत्यापन कर की गई आवश्यक वैधानिक कार्यवाही
जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से लगातार सघन चेकिंग के साथ ही वृह्द स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निवासरत संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कोटद्वार नगर व आस-पास के क्षेत्रों में गश्त कर कुल 13 व्यक्तियों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान सभी व्यक्तियों से उनके पहचान पत्र, निवास संबंधी विवरण तथा आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी एकत्र की गई। जिन व्यक्तियों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। इस प्रकार के सत्यापन अभियान का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान सुनिश्चित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण