हेमकुंड साहिब, श्री बदरीनाथ धाम की चोटियों पर गिरी बर्फ
केदारनाथ धाम के बाद सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हो गई है। जिससे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जबकि पूरी लोकपाल भ्यूंडार घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं, निचले इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। वही उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है. चमोली जिले के बदरीनाथ धाम के आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में गुलाबी ठंड पड़ने लग गई है। मौसम के बदले मिजाज से सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में जबरदस्त शीतलहर जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण