हाउसफुल 5′ ने 2 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है. उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल अक्षय कुमार के करियर की बड़ी साबित होगी। इस साल रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, बड़े मियां छोटे मियां एक्टर की यह फिल्म एक और बड़ी रिलीज हो सकती है, क्योंकि फिल्म ने 2 दिनों में ही भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार गई है। वही ‘हाउसफुल 5’, ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है. अक्षय कुमार रितेश देशमुख के साथ शुरू से ही इस फ्रैंचाइज का प्रमुख चेहरा रहे हैं. ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय, रितेश के अलावा, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, फरदीन खान, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी और नाना पाटेकर भी हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘हाउसफुल 5’ में हे बेबी की तिकड़ी अक्षय, रितेश और फरदीन 18 साल बाद फिर से साथ नजर आ रहे हैं. फिलहाल, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. साथ ही अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में ‘कॉमेडी के बादशाह’ के रूप में अपना सिंहासन फिर से हासिल कर लिया है. उनकी हालिया फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने महज दो दिनों में 50 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है. फिल्म की दो-क्लाइमेक्स सेट-अप की मेहनत ने रंग लाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी