टिहरी गढ़वाल के सरोट में सड़क धंसने से डंपर भागीरथी नदी में जा गिरा
टिहरी गढ़वाल के थाना छाम के अंतर्गत सरोट के पास एक डंपर भागीरथी नदी में जा गिरा। वही हादसे में चालक लापता है। हादसे का कारण सड़क का पुस्ता धंसना बताया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। चालक के लिए सर्च अभियान जारी है। पहाड़ी खड़ी और रेतीली होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वही सरोट के पास नदी किनारे से रेत ला रहा डंपर सड़क का पुस्ता धंसने के कारण भागीरथी नदी में जा गिरा। जिसकी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।लेकिन डंपर से चालक लापता बताया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम ने चालक के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन खड़ी और रेतीली पहाड़ी होने के कारण सर्च ऑपरेशन चैलेंजिंग हो गया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात