पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण
बीती दिनाँक 07-06-2025 को वादी अम्बू पाण्डेय पुत्र स्व0 देव पाण्डेय निवासी चन्द्रबनी रोड सेवला खुर्द पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी काले रंग की स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एक्यू-5331 को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-275/2025 धारा 33(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 09-06-2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर माजरा क्षेत्र से अभियुक्त उस्मान पुत्र शहीद अहमद को चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात