तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मद्रासी कैंप तोड़ने जाने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
नई दिल्ली: दिल्ली के जंगपुरा ईलाके में स्थित मद्रासी कैम्प में जिस तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई, वहां से बेघर हुए लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि एक जून को जंगपुरा के मद्रासी कैंप के ध्वस्त होने से 370 तमिल मूल के परिवार, जो दशकों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, बेघर और बेसहारा हो गए हैं। हाईकोर्ट ने दिया था आवश्यक सेवाएं पूरी करने का निर्देश: उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार, एक संयुक्त सर्वेक्षण ने 189 परिवारों को EWS फ्लैटों के लिए पात्र माना है. हाईकोर्ट ने सरकारी एजेंसियों (DDA और DUSIB) को नरेला के पॉकेट G-7 और G-8 में पानी, बिजली, सफाई, आंतरिक सड़कें, जल निकासी और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सभी आवश्यक सेवाएं पूरी करने का निर्देश दिया था, जहां वैकल्पिक आवास प्रदान किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण