सरेआम मारपीट कर दबंगई करना युवकों को पड़ा भारी, पौड़ी पुलिस ने फौरन कर दी युवकों की गिरफ्तारी
वादिनी श्रीमती संगीता चौधरी, निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि घराट रोड़ पुल कोटद्वार पर मेरे पुत्र आयुष चौधरी के साथ कुछ युवकों क्रमश: आयुष भट्ट, आयुष रावत, आयुष बिष्ट, शुभम डोबरियाल व जतिन के द्वारा मोटर साइकिल की चाबी से वार करने के अलावा मारपीट कर घायल कर दिया है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-152-2025 धारा-115(2)/ 351(2)/352/191(2)/333 BNS बनाम आयुष भट्ट आदि पंजीकृत किया गया।
इसी घटना से सम्बन्धित मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, घटना के इस वीडियो का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तगणों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।
निर्गत निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.06.2025 को अभियुक्तगणों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ हे अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात