ऑपरेशन लगाम..उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही जारी
शराब पीकर वाहन चलाना, रैश ड्राइविंग, यातायात नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंगबाजी करने वालों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा कल सायं को वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, वाहन पर काली फिल्म लगाने वालों की सघन चैकिंग की गयी तथा संदिग्ध वाहन चालकों का हेल्कोमीटर से परिक्षण किया गया। वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही निकाला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण