हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान के तहत आईटीबीपी का यह दल कुल 1032 किमी की दूरी तय करेगा
देहरादून: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 के तहत 45 सदस्यीय दल उत्तराखंड से लद्दाख के लिए रवाना हो गया है। इस ट्रैकिंग अभियान के सदस्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान के तहत मुख्य सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम नेआईटीबीपी के वीर जवानों, अधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा यह अभियान न केवल साहस और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सामरिक सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. सीएम ने कहा आईटीबीपी का 45 सदस्यीय दल इस अभियान के तहत उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश होते हुए लद्दाख तक करीब 1032 किलोमीटर की कठिन यात्रा करेगा. ये अभियान न सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी करेगा, बल्कि धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की पहचान और स्थानीय परंपराओं को प्रोत्साहित करने में भी सहायक साबित होगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज