ड्रग फ्री इंडिया पखवाड़ा के तहत धरासू पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जागरूक
भारत सरकार स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के निदेशों के क्रम में आमजन को नशीली दवाओं के दुरुपयोग तथा उनका स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव के संबंध में समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “”ड्रग फ्री इंडिया” (पखवाड़ा) के अंतर्गत चौकी गेंवाला (ब्रह्मखाल) पुलिस टीम द्वारा सिल्क्यारा मे जनजागरुकता कार्यक्रम कर टनल निर्माण में लगे कार्मिकों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया, सभी को बताया गया कि आजकल युवा वर्ग नशे के लिए कई प्रकार की दवाओं, इंजेक्शन आदि का प्रयोग करते है, जिनका हमारे शरीर पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है, यह एक एक ऐसा धीमा जहर होता है, जो धीरे–धीरे हमारे शरीर व सोचने, समझने की शक्ति को खत्म कर देता है और हमारे शरीर में कई प्रकार के रोग पैदा कर देता है, कई युवा ड्रग के आदी होकर अपना जीवन खत्म कर दे रहे हैं, हमें खुद को तथा युवा पीढ़ी को नशा/ड्रग से दूर रखना है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा