हरिद्वार मे पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैला दहशत का माहौल
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर के वसंत कुंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली. पूरा मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है. अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी क़े अनुसार सुबह जब घर बंद मिला तो पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई। वही ऋषि कुमार का शव फंदे से लटका मिला,नीचे कमरे में पुलिस को वर्षा का खून से लथपथ शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है पूरे हरिद्वार जनपद मे इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की कर रही है।सीईओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण