नशे में धुत बस चालक को यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज
यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सिंगोटी के पास चौकिंग के दौरान बस संख्या UK 08PA 5006 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर, वेस्ट दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में नागपुर, महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे। चालक के शराब के नशे में होने पर पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। तीर्थ यात्रियों को नाईट स्टे हेतु होटल सत्यम पैलेस उत्तरकाशी तक छोडा गया है, ट्रैवल ऐजेन्सी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की बात की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण