उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा की तैयारियां को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शुरू कि एक नई पहल
हरिद्वार: उत्तराखंड मे कांवड़ यात्रा के लिए इस बार हरिद्वार पुलिस ने एक नई पहल को धरातल पर उतारा है। कांवड़ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने क्यूआर कोड जारी किया है। इस क्यूार कोड के जरिये कांवड़ियों को कई सहूलियतें मिलेंगी। साथ ही हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया क्यूआर कोड को स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो जांएगी। वही इस प्लेटफॉर्म पर जिले के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां भी उनको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। तो वही उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2025 आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पहले से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल भरने हरिद्वार पहुंच सकते हैं. लिहाजा, इस बार खास तैयारियां की जा रही हैं. इस बार कांवड़ियों को क्यू आर कोड के जरिए ट्रैफिक प्लान और मेला क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण