सीएम धामी कि हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोकून की नई एमएसपी को मिली मंजूरी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक प्रस्ताव पर मुहर लगी है। हर साल रेशम कोकून की एमएसपी तय की जाती है. इसी क्रम में इस साल भी रेशम विभाग ने कोकून की नई एमएसपी का प्रस्ताव तैयार किया था, जिस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है. पिछले साल कोकून के लिए तय की गई एमएसपी में इस साल बढ़ोत्तरी की गई है. जिसके तहत हाई क्वालिटी के कोकून की कीमत को 400 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 440 रुपए प्रति किलो किया गया है.
रेशम विभाग में कोकून की एमएसपी की गई तय
1- ए ग्रेड के कोकून की कीमत 400 से बढ़ाकर 440 रुपए प्रति किलो की गई.
2- बी ग्रेड के कोकून की कीमत 370 से 395 रुपए प्रति किलो की गई.
3- सी ग्रेट के कोकून की कीमत 280 से 290 रुपए प्रति किलो की गई.
4- डी ग्रेट के कोकून की कीमत 230 से बढ़कर 240 रुपए प्रति किलो की गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज