मुख्यमंत्री धामी ने की धान रोपाई, “हुड़किया बौल” के साथ भूमि, जल और मेघ देवताओं की वंदना
खटीमा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित अपने पैतृक गांव नगरा तराई में खेत में उतरकर स्वयं धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को महसूस करते हुए अपने पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ और संस्कृति के संवाहक भी हैं।” उन्होंने ग्रामीण जीवन की जड़ों से जुड़ते हुए खेतों में हाथ से धान की पौध लगाई और स्थानीय कृषकों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया गया। खेत की मेड़ों पर परंपरागत “हुड़किया बौल” गूंजा, जिसके माध्यम से भूमि के देवता ‘भूमियां’, जल के देवता ‘इंद्र’ और छाया के देव ‘मेघ’ की सामूहिक वंदना की गई।
मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल किसानों के साथ जुड़ाव का प्रतीक बनी, बल्कि पारंपरिक कृषि संस्कृति को सम्मान देने का संदेश भी लेकर आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण