पौड़ी पुलिस ने लोकपर्व हरेला पर किया वृक्षारोपण
लक्ष्मणझूला..पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र में लोक पर्व हरेला के अवसर पर वृहद स्तर में पौधारोपण करने के निर्देश किए गए हैं जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया गया, साथ ही पुलिस कर्मियों के द्वारा चौकी चीला ,नीलकंठ और गरुड़चट्टी क्षेत्र में भी वृक्षारोपण किया गया,इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने बताया की आज के पर्यावरणीय परिवेश में हम सभी को बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि लोग पर्व हरेला हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता के अनुसार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है ऐसे में हम सभी को एक वृक्ष मां के नाम को साकार करते हुए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए वही उन्होंने सावन मास में सभीं से पौधरोपण करने की अपील की है इस अवसर पर थाना परिसर में उप निरी0 अभिनव शर्मा विनोद चमोली,हेड कां0 उदय, गोपाल , देवेश, पंकज ओर महिला कां0 प्रियंका, लता ने भी वृक्षारोपण किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज