मतदान हेतु शासकीय, अशासकीय कार्यालय एवं संस्थान रहेंगे बंद: जिला निर्वाचन अधिकारी
पौड़ी: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मतदान के दिन संबंधित विकासखण्डों में अवकाश रहेगा। अवकाश के संबंध में उत्तराखण्ड शासन व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं) स्वाति एस भदौरिया ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तारीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन- 2025 के अन्तर्गत विकासखण्डवार प्रथम चरण के मतदान दिवस 24 जुलाई एवं द्वितीय चरण के मतदान दिवस 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को सम्बन्धित विकासखण्डों के क्षेत्रांतर्गत स्थित शासकीय / अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों / वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों/ कारीगरों / मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार भी बन्द रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी(पं) ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 24 जुलाई एवं 28 जुलाई को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण