सीएम धामी ने आपदा से हुए नुकसान के दृष्टिगत सभी उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण आपदा से हुए नुकसान के दृष्टिगत सभी उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी अधिकारियों, NDRF India, SDRF Uttarakhand Police को अलर्ट मोड पर रहने के साथ ही नदियों के जल स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। शासन-प्रशासन के साथ सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं साथ ही प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बंद सड़क मार्गों को खोलने का कार्य भी निरंतर जारी है। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अधिकारियों को राशन, उपचार आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
पिथौरागढ़ में धौली गंगा जल विद्युत परियोजना की टनल को नुकसान पहुंचने एवं कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना भी प्राप्त हुई है, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य जारी है। अब तक आठ श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है, शेष श्रमिकों का रेस्क्यू जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण