सीएम धामी ने सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस संबंध में सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को बरसात का मौसम समाप्त होते ही प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के सन्दर्भ में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच किए जाने के भी निर्देश दिए। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण