गढ़वाल आयुक्त ने स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, निदेशक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये
पौड़ी/ गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल पौड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक करने पर निदेशक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
आयुक्त ने निदेशक के अनुपस्थित रहने की स्पष्ट जानकारी न मिलने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य और डीजी स्वास्थ्य को तत्काल पत्र लिखकर सूचना भेजी जाय। आयुक्त ने चेतावनी दी कि अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी तैनाती स्थल पर ही उपस्थित रहना होगा, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडलीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण