चंद्र ग्रहण को देखते हुए हरिद्वार हर की पैड़ी की संध्या कालीन आरती की गई दिन में
चंद्रग्रहण को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर होने वाली संध्याकालीन आरती सूतक काल से पहले ही 12:30 बजे की गई. आम दिनों में हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन आरती 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू की जाती थी। वही श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि आज हरकी पैड़ी पर होने वाली आरती को चंद्र ग्रहण के कारण पहले ही कर लिया गया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण का 9.57 रात्रि में आरंभ हो जाएगा. जिसको देखते हुए उससे पहले ही मां गंगा की संध्या कालीन आरती कर ली गई है. तन्मय वशिष्ठ ने कहा सूतक काल प्रारंभ होने से पहले ही मां गंगा के मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है. जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, उसके बाद मां गंगा के जल से मंदिर को पूरी तरह धोकर मंदिर के कपाटों को खोला जाएगा.
बत साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण आज है. यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. रविवार रात के 9.57 मिनट से इसकी शुरुआत होगी. मध्य रात्रि के ठीक बाद 1.26 मिनट तक यह समाप्त होगा. 11.42 मि. पर आप पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकते हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण