मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ.नवीनचंद्र रामगुलाम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ.नवीनचंद्र रामगुलाम के देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री जी की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण