एएचटीयू टीम कोटद्वार के त्वरित रिस्पांस ने रेस्क्यू कर बालिका को किया परिजनों के सुपुर्द
कोटद्वार बाजार में संदिग्ध रूप से भटकती एक नाबालिग बालिका को एएचटीयू कोटद्वार पुलिस टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया। बालिका को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह नगीना बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की निवासी है और अनजाने में वह कोटद्वार पहुँच गई थी। जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका के परिजनों की जानकारी जुटाना प्रारंभ की। बालिका की फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर गुमशुदगी के रूप में प्रचारित किया गया तथा नगीना बिजनौर पुलिस टीम को भी इस सम्बन्ध में सूचित किया गया। साथ ही बालिका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे राजकीय बालिका/महिला पुनर्वास केन्द्र सिम्बलचौड़ में भेजा गया। परिजनों से संपर्क स्थापित होने पर आज दिनांक 15.09.2025 को बालिका के पिता ताहिर व मामा अयूब एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार पहुँचे। जहां सीडब्ल्यूसी की उपस्थिति में काउंसलिंग के पश्चात बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण