सीएम धामी ने हल्द्वानी में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कप इंडिया का किया शुभारंभ
हल्द्वानी में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कप इंडिया के शुभारंभ में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। खिलाड़ियों से आग्रह है कि आप खेलों के साथ ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी लोगों को जागरूक करें साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दें।

यह सौभाग्य की बात है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिला है। इस प्रतियोगिता में 17 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रदेश में ₹517 करोड़ की लागत से विकसित किए गए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही खेलभूमि बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हम स्पोर्टस लीगेसी प्लान लागू करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैरा , डॉ प्रमोद नैनवाल भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण