पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न करने हेतु पुलिस पूर्णत: प्रतिबद्ध है। क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण व चेकिंग की जा रही है।