श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल हेतु विधिवत हुए बंद
श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिये गये हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ की गयी है। कपाट बन्द होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तीर्थ पुरोहितगण व धाम में पहुंचे श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

कपाट बंद होने से पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली ने केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर में रहेगा।कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी,दिनांक 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी।जहाँ बाबा शीतकाल में अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ