महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दिशा में पौड़ी पुलिस की पहल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोतवाली पौड़ी एवं थाना देवप्रयाग पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्थानीय महिलाओं के मोबाइल फोन में “गौरा शक्ति ऐप” डाउनलोड करवाया गया, जिसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे ही महिला सुरक्षा, लीगल राइट्स तथा सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। 
पुलिस टीमों ने मौके पर महिलाओं को ऐप के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला संबंधित अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने हेतु मौके पर सूचनात्मक पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर –1930, डायल-112 की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ