पौड़ी पुलिस का बुजुर्गों के लिए विशेष जनसंवाद अभियान, बुजुर्गों से मिलकर जानी उनकी परेशानियाँ
पौड़ी पुलिस अपने जनसंपर्क और मानवीय पहल के तहत जनपद में निरंतर बुजुर्गों एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर रही है। थाना लक्ष्मणझूला व थाना सतपुली पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घर पहुँचकर उनका हालचाल जाना गया। पुलिस कर्मियों ने उनसे व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी जरूरतों, स्वास्थ्य स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में पुलिस उनके साथ हर समय खड़ी है।साथ ही उन्हें डायल 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल