आगामी जौलजीबी मेले के दृष्टिगत कोतवाली जौलजीबी पुलिस की बैठक आयोजित
जनपद पिथौरागढ़ के जौलजीबी में आयोजित होने वाले जौलजीबी मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत एवं एसडीएम जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में मेला समिति एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
बैठक में मेले के दौरान भीड़-भाड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। मेले के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा कोतवाली जौलजीबी पुलिस पूर्ण रूप से सुरक्षा व्यवस्था हेतु तत्पर रहेगी।
#pithoragarhpoliceuttarakhand

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज