मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा एवं नीति टिम्मरसैंण के विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने से लेकर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए PERT Chart तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं। कैंची धाम में नया पैदल पुल और जादूंग में Festive Ground आदि का कार्य समय से पूर्ण कराए जाने हेतु यदि श्रमिकों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो बढ़ाए जाएं। इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज