जंगल में घास लेने गई 2 महिलाओं में भालू ने किया हमला

घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला।
जनपद मुख्यालय पौड़ी से सटे कोट ब्लॉक के पीपलकोटी गांव में आज सुबह की है घटना।
घायल दोनो महिलाऐं पशुओं के लिए चारा लेने के लिए पास के जंगल में गई थी।
दोनो घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।
दोनों घायलों में से एक घायल महिला की अवस्था गंभीर है,
इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में भालू ने 3 महिलाओं को किया था बुरी तरह घायल।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान करने व भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।