लक्सर क्षेत्र में भी कुंभ के बजट से कई तरह के होंगे विकास कार्य

लक्सर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक लक्सर पहुंचे है।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष,ओर राम रसोई के पदाधिकारियो ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया की आने वाले समय में हरिद्वार में भव्य कुंभ का आयोजन कि तैयारी की जा रही है।लक्सर क्षेत्र में भी कुंभ के बजट से कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कोरोना महामारी के चलते कुंभ के कार्यों पर रोक लगा दी गयी थी।लेकिन अब उन सभी विकास कार्यो को शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही लॉक डाउन खत्म होते ही समीक्षा की जाएगी। हरिद्वार के सभी अखाड़ों से वार्ता की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया के लक्सर में एक बस अड्डा प्रस्तावित है।जिसका काम जल्दी शुरू किया जाएगा। लक्सर से रूड़की मार्ग के खस्ताहाल के सवाल पर भी कैबिनेट मंत्री ने इस मार्ग को भी जल्द बनवाने की बात कही है।