महिला की हुई प्रसव के बाद मौत
कोटद्वार: रिखणीखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला को प्रसव पीड़ा के कारण 28 जून को भर्ती किया गया था. जहां पर 29 जून को महिला ने प्रसव पीड़ा के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया महिला की हालत देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर किया गया जहां पर सोमवार देर रात को डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने महिला की मौत का कारण प्रसव पीड़ा के दौरान अधिक रक्तस्राव हो जाना बताया है उन्होंने बताया की महिला की शादी डेढ़ साल पूर्व राजेंद्र सिंह निवसी रिखणीखाल पौड़ी में हुई थी। महिला का पति देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। जब इस मामले में सीएमओ पौड़ी मनोज बहुखंडी से बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान मे न होने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो अभी रिखणीखाल स्वास्थ केंद्र से बात की जाएगी उसके बाद पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी जांच के बाद घटना में जो भी दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण