काशीपुर में विभिन्न इलाकों से सामने आ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा जांच
काशीपुर: काशीपुर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने 250 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। काशीपुर के विभिन्न इलाकों में कोरोना के केस सामने आने पर 11 जुलाई से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग शुरू की गयी। जिसमें अभी तक क्षेत्र में नगर निगम के एक पार्षद, एक पार्षद के पति तथा नगर निगम व एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों, होमगार्ड तथा कंटेनमेंट में ड्यूटी करने वाले एसपीओ सहित 122 लोग संक्रमित पाए गए. 11 से 15 जुलाई तक कुल 4,100 रैपिड टेस्ट में केवल 122 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पाॉजिटिव दर 2.40 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में यह दर 4.10 प्रतिशत है।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात