ऐक्टर और मॉडल समीर शर्मा का शव पंखे से लटक मिला
टीवी ऐक्टर और मॉडल समीर शर्मा मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए। समाचार पत्र मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक बॉडी की हालत देख पुलिस को अंदेशा है की समीर शर्मा ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली। रात में ड्यूटी में राउंड मारते वक्त वाचमैन ने बॉडी को देखा और सोसाइटी मेंबर्स बताया। हालाँकि मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला,बॉडी को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है। मलाड पुलिस के मुताबिक समीर शर्मा जिस अपार्टमेंट में रहता था। उन्होंने वो इसी साल किराये पर लिया था।समीर शर्मा ने “ये रिश्ते हैं प्यार के “,”कहानी घर घर की”, और “वो रहने वाली महलों की” जैसे टीवी शो में काम किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण