जंगल में अधेड़ का शव मिला फंदे से लटका पुलिस शिनाख्त में जुटी
रानीखेत: चौबटिया स्थित कालनू गांव के लूड़ीकोट धार के जंगल में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। शव काफी पुराना होने से कंकाल बचा हुआ था. राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस और राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोमेश्वर के रौलकुड़ी निवासी हरीश चंद्र (52) रानीखेत के एक होटल में काम करता था। कालनू में उसकी बहन रहती है। वह कुछ दिन यहां और कुछ दिन अपने जैनोली निवासी साथी के साथ रहता था। लूड़ीकोट के जंगल में शव दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद राजस्व और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पास में पड़े बैग से आधार कार्ड, फोन डायरी मिलने से शव की शिनाख्त हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण