पहाड़ के दूरस्थ गांवों में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव इलाज के लिए शहरों का रुख करते ग्रामीण
पौड़ी: प्रदेश के कुछ जिले ऐसे है जहां लंबे समय से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। लोगों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों को अन्य जनपदों के चक्कर काटने पड़ते हैं. इसकी बानगी पौड़ी में साफ देखी जा सकती है। स्वास्थ्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को इलाज के लिए शहरों का रुख करना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी धन व्यय करना पड़ता है। प्रदेश सरकार एक ओर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के दावे करती है। लेकिन जमीनी हकीकत ठीक उलट है। जिससे लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य जनपदों का रुख करना पड़ता है। नवनियुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. भारती राणा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि प्रदेश के सभी पहाड़ी जिलों में चिकित्सकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहाड़ी जिले के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि सभी इलाकों में चिकित्सकों की जल्द तैनाती की जाए। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण