3 दिन घर से गायब युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी
रूड़की — रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के शेरपुर गाँव के तालाब में रहमान नाम के एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। रहमान तीन दिन पहले घर से अपने दोस्त से मिलने के लिए निकला था जिसके बाद से वो घर नहीं पहुंचा घर वालो ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। भगवानपुर पुलिस ने रहमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रहमान अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए तीन दिन पहले घर से निकला था जो वापस घर नहीं पहुंचा।
परिवार के द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब रहमान का कुछ पता नहीं चल पाया तो परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर रहमान की तलाश करने की गुहार लगाईं थी। लेकिन रहमान का शव शेरपुर के तालाब से मिलने के बाद अब परिवार रहमान की हत्या का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है की रहमान की हत्या की गई है उसके सर में चोट लगी हुई है और वो तालाब के पास भी नहीं जाता था उसको पानी से डर लगता था। हमने पुलिस को तहरीर दे दी है पोस्टमार्टम के बाद सामने आ जायेगा की रहमान की हत्या कैसे हुई है। वहीं पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात