नई खेल नीति को लेकर सरकार की मंशा पर विपक्ष ने किये सवाल खड़े
देहरादून-उत्तराखंड सरकार खेल खिलाड़ियों के अच्छे दिन लाने की तैयारियों में जुट गई है जिसके तहत नई खेल नीति को जल्द सरकार कैबिनेट बैठक में लाने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने नई खेल नीति को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किये है.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि साढ़े तीन साल बाद सरकार को खेल नीति की याद आई। अगर सरकार को खेल नीति बनानी थी तो सरकार गठन के बाद ही बनानी चाहिए थी। या फिर पुरानी खेल नीति में बदलाव सरकार कर सकती थी। नई खेल नीति कैबिनेट में लाए जाने के बाद विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। तब तक 2022 का चुनाव आ जाएगा। इस चुनाव में बीजेपी की विदाई तय है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण