ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बाइक सवार की मौके पर मौत
कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुनिया से ऊपर दमन-देसऊ रोड़ पर मोटरसाइकिल सवार आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे सबला पुत्र घेमाडू उम्र-38 वर्ष निवासी- ग्राम बगासा अतलेऊ थाना कालसी जनपद देहरादून के सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आनें से मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पीछे बैठा मृतक का पुत्र नवीन घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से विकासनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण