जनपद पौड़ी के सतपुली में नवंबर माह से एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल का होगा आयोजन
पौड़ी: सतपुली क्षेत्र में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस फेस्टिवल में माउंटेन बाइकिंग को भी शामिल किए गए है। जिसका ट्रक पौड़ी से होते हुए सतपुली और फिर वापस पौड़ी आएगा। जिसके लिए माउंटेन बाइकिंग से जुड़े लोग इन दिनों पौड़ी में माउंटेन बाइकिंग ट्रैक में ट्रायल कर रहे हैं। कुछ ट्रैक का चयन कर माउंटेन बाइकर्स की मदद से सफल ट्रायल भी किया जा रहा। जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन के मानचित्र में मुख्य स्थान देने के साथ-साथ पर्यटकों को पौड़ी की ओर आकर्षित करने के लिए इस बार नवंबर माह में एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। जिसमें पैराग्लाइडिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और माउंटेन बाइकिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। शहर से माउंटेन बाइकिंग की शुरुआत कर पौड़ी में ही इसका समापन किया जाएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात