भारत को सम्प्रदायिकता की नहीं सृजनशीलता की जरूरत
ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व परेशान है। इस समय आपसी सहयोग, सेवा और समर्पण ही जीवन में शान्ति दे सकता है। वर्तमान समय में जब चारों ओर कोरोना वायरस का प्रकोप है, ऐसे में आपसी सहयोग, ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण ही सर्वश्रेष्ठ मार्ग है, इस मार्ग पर चलते हुये व्यक्ति, तनाव से मुक्ति पा सकता है तथा विपरीत समय में ईश्वर के प्रति अदम्य प्रेम व समर्पण ही परम शान्ति का अनुभव कराता है।
पूज्य स्वामी जी ने कहा कि सामाजिक उद्देश्य के प्रति निष्ठा और सेवा भावी रूप से प्रतिबद्धता की मनःस्थिति ही वास्तविक समर्पण है। वर्तमान समय में भारत को हम सबके वास्तविक समर्पण, निष्ठा और नैतिकतापूर्ण व्यवहार की जरूरत है, क्योंकि नैतिकता मानव समाज का एक अटूट हिस्सा है। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि हम अपने देश से जो अपेक्षा करते हैं, देश भी हमसे वही आशा करता है। जब देश के प्रति अपनी निष्ठा की बात आती है तो अपने निजी हितों की चिंता नहीं करनी चाहिये। जब देश की बात आती है तो प्रत्येक व्यक्ति को नैतिकता और उत्कृष्टता के साथ व्यवहार करना होगा। देश भक्ति के लिये हम सभी नागरिकों के जीवन में नैतिक मानदंडों का होना नितांत आवश्यक है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण