उत्तराखंड पुलिस जिस आरोपी को कर रही थी तलाश, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून; 2 दिन पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार दो आतंकियों में से एक उत्तराखंड के उधमसिंहनगर निवासी जगजीत सिंह जग्गा की तलाश उत्तराखंड पुलिस भी कर रही थी। दरअसल एक हत्या के मामले में जगजीत सिंह जग्गा साल 2018 में हल्द्वानी की जेल में बंद था। जग्गा पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आया था, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद जगजीत सिंह जग्गा फरार हो गया। इसकी तलाश उत्तराखंड पुलिस कर रही थी। अब जगजीत सिंह जग्गा को दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन का कहना है कि जगजीत सिंह जग्गा उत्तराखंड पुलिस के लिए पहले से ही वांटेड है जो पैरोल खत्म होने के बाद फरार था। गणतंत्र दिवस को लेकर उत्तराखंड के सभी जिलों में एसएसपी को इनपुट मिलने के बाद सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण