उत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का जताया अंदेशा
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. वहीं प्रदेश में मौसम बीते कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। वही उत्तराखंड में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। तो साथ ही पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मे लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं प्रदेश में आज मौसम कुछ जिलों में मेहरबान रह सकता है। वही मौसम विभाग के मुताबिक आज कई पर्वतीय जिलों में मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कही हल्की से भारी बारिश हो सकती है. जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज