मेडिकल स्टोर में घुसकर तीन युवकों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर लाठी-डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला
रुड़की: पिरान कलियर के सोहलपुर रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मेडिकल स्टोर में घुसकर तीन युवकों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेडिकल स्टोर स्वामी आसिफ जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर डंडों से वार करते रहे। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वारदात के बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है और उन्होंने मेडिकल स्टोर पर हुई इस बर्बरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज