चमोली के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
चमोली: बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसे लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने चमोली से बदरीनाथ धाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बदरीनाथ धाम में चल रही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों को राजमार्ग चल रहे सुरक्षा कार्यों को यात्रा से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। वही अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने यात्रा तैयारियों के तहत क्षेत्रपाल, छिनका, बिरही चाड़ा, भनेरपाणी, पागलनाला, लंगसी धार, पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए 30 अप्रैल तक बदरीनाथ हाईवे को सुचारु करने के निर्देश दिए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण