खुले कपाट लेकिन भगवान के दर्शन पर लगा कोरोना का ग्रहण
कल चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट सुबह श्रद्धालुओ के लिए खोल दिए गए हैं। 15 मई को भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर गोपीनाथ मन्दिर से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान हुई थी, रात्रि विश्राम पुंग खर्क में किया गया, अगले दिन रुद्रनाथ की डोली रात्रि विश्राम के लिए रुद्रनाथ पहुंची और कल को ब्रह्म मूरत पर रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओ के लिए खोल दिये गए। भगवान रुद्रनाथ मंदिर हिंदुस्तान में मात्र एक मंदिर ऐसा है जहां मुख के दर्शन होते हैं। रुद्रनाथ समुद्र तल से 2290 मीटर की खड़ी ऊंचाई पर बसा है, रुद्रनाथ पहुंचने के लिए गोपेश्वर से 24 की0मी0 की दूरी पैदल ही तय करना पड़ता है। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा छोटी छोटी दुकाने भी बनाई गई है, जिसे यात्रियों को चाय पानी व खाने की व्यवस्था हो जाती है हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण