विधायक ने ली यमुना पेयजल योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल योजना को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यलय में जल निगम के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जल निगम के अधिकारियों ने विधायक जोशी को योजना में स्थानीय स्तर पर आ रही परेशानियों से अवगत करवाया।वहीँ विधायक जोशी ने कहा कि यह योजना मसूरी शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है। और इस योजना के लिए शासन प्रशासन स्तर पर जो भी कार्य होंगे पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि धनोल्टी विधान सभा छेत्र यमुना नदी से योजना मंजूर करा कर उसे धरातल ओर उतारने के लिये धन भि स्वीकृत होचुका है जिसका लाभ आने वाले वर्षो तक मिलेगा समस्त मसुरी में पानी की कोई कमी नही रहेगी वही ग्रामीण छेत्र के कुछ लोगो का योजना के प्रति विरोध था जिसे निपटा लिया जाएगा।